भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अब उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी और यह सब संभव होगा मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के क्रियान्वयन से। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 500 से 800 वर्गफिट क्षेत्रफल के भवन दुकान का चयन किया गया है। योजना का उद्देश्य जेनेरिक दवाइयों की बढ़ती हुई मांग, तथा इनका ब्रांडेड दवाइयों से कई गुना कम कीमत पर मिलना है।












