भिलाई। फार्मेसी अध्यापन एवं शोध के क्षेत्र में सुस्थापित डॉ खोमेन्द्र सार्वा ने आज कहा कि अध्ययन केवल पास होने के लिए न करें। अपने गुरू से आगे निकल जाने का सतत् प्रयास करें – तभी आपको कर्मजीवन में उल्लेखनीय सफलता हासिल हो सकती है। डॉ सार्वा आज यहां एमजे कालेज में आयोजित फार्मेसी सप्ताह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।












