भिलाई। फार्मेसी सप्ताह के तहत एमजे कालेज के विद्यार्थियों ने ग्राम खमरिया के सार्वजनिक मंच पर एक नुक्कड़ नाटक खेला। नाटक के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों को डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए स्वच्छता को हथियार बनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर ग्रामीणों को मास्क और साबुन का वितरण भी किया गया।












