दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में रोजगार के अवसर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भिलाई की तेजस आईएएस एकेडमी के विशेषज्ञ श्रीविनय सिंह ने कार्यशाला में छात्राओं को रोजगार के वर्तमान में उपलब्ध अवसरों जिसमें बैंकिंग, जीएसटी, व्यापाम, एसएससी तथा रेल्वे के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में प्रारंभिक जानकारी दी तथा परीक्षा की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस कार्यशाला में छात्राओं ने प्रश्नों के माध्यम से विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त की।












