भिलाई। 14 नवम्बर को ब्रह्मकुमारी बहनों ने सेक्टर.7 स्थित पीस ऑडियोरियम में बच्चों के साथ अनोखे अंदाज में बाल दिवस मनाया। अनेक गतिविधियों के द्वारा उन्हें जीवन में सच्चाई और अच्छाई के महत्व को समझाया गया। साथ ही योग और ध्यान से मन को शांत और एकाग्र करने की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर बच्चों और पैरेंट्स के लिए रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।












