भिलाई। स्वच्छता सर्वेक्षण में भिलाई शहर को थ्री स्टार का खिताब प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ में भिलाई शहर को पांचवा रैंक हासिल हुआ है। पूरे भारत में एक से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में भिलाई 29 वे नंबर पर है। यह अवार्ड राष्ट्रपति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री शिव डहरिया की उपस्थिति में प्रदान किया गया। भिलाई के साथ ही रिसाली निगम को थ्री स्टार से सम्मानित किया गया है।












