भिलाई। शासन की महत्वाकांक्षी चलित चिकित्सा इकाइयों का लाभ अब तक 71 हजार से अधिक लोग उठा चुके हैं। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर का लगातार निरीक्षण कर रहे है। चिकित्सकों से दवाइयों के स्टॉक की तथा किस प्रकार की दवाइयों का वितरण अधिक किया जा रहा है इस प्रकार की जानकारियों से अवगत हो रहे हैं।












