भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजूकेशन में सरदार वल्लभाई पटेल के जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर अंतरमहाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय था “राष्ट्रीय एकता को कैसे बढावा दिया जाये“। सहा. प्राध्यापक राधा देवी मिश्रा एवं सहा. प्राध्यापक सुगंधा अन्वेकर ने निर्णायक की भुमिका निभाई।












