National Cycling

Chhattisgarh cycling team leaves for Haryana

भिलाई। 26 वीं राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप 2021-22 के लिए छत्तीसगढ़ की टीम आज हरियाणा रवाना होगी। यह प्रतियोगिता हरियाणा में 25 से 28 नवंबर तक आयोजित है। साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की 9 टीमें जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना होंगी। छत्तीसगढ़ की टीमों की घोषणा छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है क्योंकि ओलंपिक में ट्रेक साइकिलिंग के अनेक ईवेन्ट होते हैं। भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन का रुझान भी इसी ओर है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *