दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के द्वारा महाविद्यालय के छात्रों के लिए व्यक्तित्व विकास एवं साक्षात्कार कौशल पर आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अभिषेक वर्मा रिलायन्स ग्रुप मुम्बई के ट्रेनर थे। उन्होंने विद्यार्थियों को साक्षात्कार का सामना करने के टिप्स दिये।












