भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में कला संकाय के छात्र छात्राओं द्वारा दीपावली मिलन समारोह ’’सुरहुत्ती के अंजोर’’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेश कोठारी जी चार्टेट अकाउंटेंट थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रक्षा सिंह निदेशक एवं प्राचार्य, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी ने किया तथा विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ जे. दुर्गा प्रसाद राव जी उपस्थित थे।












