Constitution Day at DSCET

खपरी (दुर्ग)। देवसंस्कृति कालेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने व्याख्याताओं, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद संविधान का लिखा जाना और फिर उसे अंगीकार किया जाना एक महत्वपूर्ण घटना थी। बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष थे। संविधान न केवल पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोता है बल्कि सभी नागरिकों को समान अधिकार एवं अवसर प्रदान करता है। व्याख्याताओं, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *