दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय दुर्ग में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अन्तर्गत 20 नवम्बर को सूचना साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शोधार्थी, विद्यार्थी एवं प्राध्यापक सम्मिलित हुये। मुख्यवक्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ मोहम्मद इम्तियाज अहमद थे।












