भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा ‘अंकेक्षण के व्यवहारिक रुप’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें विशेष वक्ता के रुप में सहायक प्राध्यापक श्रद्धा यादव ने अंकेक्षण के विभिन्न तत्व से बी.कॉम द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विस्तार से समझाया तथा इसके व्यावहारिक रुप तथा आधुनिक युग में चार्टर्ड अकाउंट की रोजगार में उपलब्धता की जानकारी दी।












