भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय ने देव संस्कृति महाविद्यालय, खपरी दुर्ग तथा सेठ बद्रीनाथ खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय, दुर्ग के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये। एमओयू का उद्देश्य शैक्षणिक और अकादमिक क्षेत्र में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का संस्थानिक भ्रमण, अकादमिक कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण एवं विकास संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन करना है।












