भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको, भिलाई में अंग्रेजी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के अभिव्यक्ति कौशल का विकास करने हेतु ”सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास“ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स.प्रा. संयुक्ता पाढ़ी विभागाध्यक्ष अंग्रेजी ने बताया कि समसमायकि विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिससे विद्यार्थी की संप्रेषण कौशल का विकास हो।












