भिलाई। रक्षा टीम ने आज महिलाओं की सुरक्षा के लिए एमजे कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। टीम की सदस्य सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा ने कहा कि भीड़ में किसी युवती के साथ गलत हो जाना समाज के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति है। मौके पर उपस्थित प्रत्येक मर्द यदि युवती को अपनी बहन बेटी समझे तो इन घटनाओं को रोका जा सकता है।












