भिलाई। जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर पाटन-अभनपुर मार्ग पर बसा है तरीघाट। यहां शिवनाथ नदी के किनारे 2500 साल पहले की बसाहट का इतिहास बिखरा पड़ा है। प्रमाण मिले हैं कि यहां एक सुव्यवस्थित बसाहट थी जहां कीमती पत्थरों को तराशा जाता था। पुरातत्व विभाग को राजा जगतपाल के टीले के उत्खनन के दौरान एक सुव्यवस्थित व्यापारिक केन्द्र मिला हुआ है। शिवनाथ नदी के तट पर होने के कारण ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि आवागमन के लिए नावों का उपयोग किया जाता था।












