भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के ग्रंथालय विभाग द्वारा “डिजिटल ग्रंथालय का उपयोग कैसे करें“ विषय पर 7 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ﴾10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2021) किया जा रहा था जिसका समापन निदेशक सह प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह के मुख्य अतिथ्यि में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव मंचासीन थे।












