भिलाई। डॉ मेरिली रॉय के काव्य संग्रह “डिवाइन रिलेशन्स” का विमोचन इंदिरा गांधी शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय वैशालीनगर की प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने किया। वे इसी महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की एचओडी हैं। अंग्रेजी की प्राध्यापक डॉ रबिन्दर छाबड़ा ने संग्रह के प्राक्कथन का पाठ किया। हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ कैलाश शर्मा ने काव्य संग्रह का परिचय दिया।












