भिलाई। जिस अनुपात में आबादी बढ़ रही है और रोजमर्री के जीवन में इलेक्ट्रिक गजट्स की संख्या बढ़ रही है, उसका मुकाबला तकनीकी उन्नयन एवं ऊर्जा प्रबंधन से ही किया जा सकता है। उक्त बातें आज एमजे कालेज में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के आरंभ में प्राचार्य डॉ अनिल चौबे ने कही। डॉ चौबे लम्यूमिनिसेंस के क्षेत्र में शोध कर रहे हैं।












