दुर्ग। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शासकीय तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के प्राचार्य डॉ. आर. एन. सिंह जी के मार्गदर्शन एवं यूथ रेडक्रॉस सोसायटी व रेडरिबन क्लब प्रभारी डॉ. तरलोचन कौर एवं डॉ अंशुमाला चंदनगर, एनएसएस प्रभारी डॉ. मीना मान एवं एम एस डब्ल्यू विभाग के डॉ निशा गोस्वामी के निर्देश पर महाविद्यालय से 1 दिसंबर 2021 विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता रैली निकाली गयी।












