भिलाई। द राइजिंग स्टार्स मॉडल टाउन ने शुक्रवार को संगीतमय आयोजन किया। ‘बड़ा दिन’ की पूर्व संध्या पर डॉ डीओ सिरसाठ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद हरिओम तिवारी भी उपस्थित थे। डॉ सिरसाठ मल्लखंभ, शारीरिक शिक्षा, रंगोली एवं पोर्टेट कलाकार होने के साथ-साथ एक्युप्रेशर थेरेपिस्ट भी हैं। उन्होंने इस अवसर पर बांसुरी की खूबसूरत प्रस्तुति भी दी।












