Mahila Kabaddi

Bhilai-3 college wins Sector Level Kabaddi

दुर्ग। शासकीय डॉ वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दुर्ग, बेमेतरा और बालोद जिले के 09 शासकीय महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। क्रीड़ाधिकारी डॉ. ऋतु दुबे ने बताया कि यह प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील चन्द्र तिवारी ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ डी.सी. अग्रवाल ने किया। इस प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में सेठ ब्रदीनाथ शिक्षा महाविद्यालय की क्रीड़ाधिकारी डॉ. अर्चना उपस्थित थी।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *