भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च, भिलाई की एक इकाई ने “नेशनल फाउंडेशन फॉर कम्युनल हार्मनी (एनएफसीएच)” की एक पहल के तहत “साम्प्रदायिक सदभावना सप्ताह” मनाया। एनएफसीएच गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्य संगठन है, जो परियोजना “सहायता” के तहत उनकी शिक्षा और पुनर्वास के लिए सांप्रदायिक, जाति, जातीय या आतंकवादी हिंसा में अनाथ या निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।












