भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित समस्त महाविद्यालयो ने मिलकर तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सभी सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में ग्रुप के सभी स्टाफगन एवं छात्रों ने देश के प्रहरी को सलाम करते हुए दो मिनट मौन रखकरदिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।












