भिलाई। मोटी कमाई के लिए आज हर कोई विदेश जाना चाहता है। फर्जी प्लेसमेंट एजेंसियां ऐसे लोगों का जमकर फायदा उठाती हैं। पर कुछ बातों का ध्यान रखकर फर्जीवाड़े का शिकार होने से बचा जा सकता है। इसके अलावा विदेश जाने से पहले कुछ तैयारियां भी जरूरी होती हैं। उक्त बातें ओमान कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग कंपनी एलएलसी के प्रबंध संचालक राकेश कुमार झा ने कहीं।












