भिलाई। छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। इनमें जूही देवांगन, वेंकट गौरव और संयम संयम शुक्ला शामिल हैं। जूही और वेंकट जहां भिलाई से हैं वहीं संयम रायपुर से हैं। यह चैम्पियनशिप स्पेन के हुएल्वा शहर में 12 से 19 दिसम्बर तक आयोजित है। तीनों खिलाड़ी आज ही स्पेन के लिए रवाना हो रहे हैं।












