भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में कला संकाय के बी.ए. एवं एम.ए.के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में आने वाली समस्याओं के निराकरण, वार्षिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें तथा अन्य विषय को लेकर शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच खुली चर्चा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अर्चना झा, डॉ राहुल मेने, डॉ. लक्ष्मी वर्मा, डॉ. महेंद्र शर्मा, आशीष सिह, ज्योति मिश्रा, मीता चुग एवं विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।












