भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा दिनांक 13/12/2021 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी। प्रथम पुरस्कार इंद्रावती ग्रुप को प्राप्त हुआ, द्वितीय पुरस्कार शिवनाथ ग्रुप को प्राप्त हुआ, तथा अर्पा, महानदी, हसदो, उन्हें सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।












