भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला “जनरेशन ऑफ ई-वे बिल फार जी.एस.टी. गर्वनमेंट पार्टल“ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला एक महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय कदम है क्योंकि जीएसीटी रिटर्न फाइल करना सीखकर विद्यार्थी इसे अपने कैरियर के रूप में भी अपना सकते हैं।












