भिलाई। स्थानीय निकाय चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए भिलाई निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान हेतु प्रेरित करने नागरिकों के साथ साथ आज सेक्टर 06 पावर जिम, सेक्टर 01 पंत स्टेडियम, सेक्टर फुटबाल ग्राउंड के खिलाड़ियों ने भी संकल्प लिया।












