भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रायपुर एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के मार्गदर्शन में सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन महिला पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता 2021 का आयोजन 6-7 दिसंबर 2021 श्री शंकराचार्य बैडमिंटन कोर्ट में किया गया। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह थी। विशेष अतिथि के रुप में अतिरिक्त निदेशक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव, शासन की ओर से पर्यवेक्षक डॉ दिनेश नामदेव एवं अग्रणी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मेंद कुलदीप मंच पर आसीन थे।












