दुर्ग। ग्राम पहंडोर के बच्चों को इंटैक के हेरिटेज क्लब से जुड़ने का बड़ा लाभ मिला है। अब वे गांव के पुराने मंदिरए पेड़ों के नीचे और जहां तहां पड़े पाषाण प्रतिमा के अवशेषोंए अत्यंत प्राचीन वृक्षों को नई नजर से देख रहे हैं। वे उनका इतिहास जानने के लिए उत्सुक हैं। इस क्लब के 30 बच्चों ने हाल ही में प्रभारी शिक्षिका अनिता चन्द्राकर के सान्निध्य में गांव का भ्रमण किया।












