दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की नियमित छात्रा निवेदिता शर्मा का चयन हैदराबाद स्थित एयरफोर्स अकादमी में प्रशिक्षण के लिए हुआ है। निवेदिता इस महाविद्यालय में बी. कॉम की नियमित छात्रा रही है। उन्होनें रायपुर से एयर एनसीसी से वर्ष 2020 में सी प्रमाण-पत्र की परीक्षा ’ए’ ग्रेड से उत्तीर्ण की है।












