भिलाई। अक्तूबर 2022 में होने जा रहे वर्ल्ड स्किल कॉम्पिटीशन में भिलाई की बेटी अवनि पाटिल देश का प्रतिनिधित्व करेगी। अवनि ने आईएचएम भोपाल से होटल मैनेजमेन्ट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी में बीएससी की डिग्री हासिल की है। वे एनसीएचएमसीटी नोएडा से इसी विषय में एमएससी कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर उसने इस प्रतियोगिता में प्रवेश किया है।












