भिलाई। एमजे कालेज ने इस गणतंत्र दिवस पर एक शानदार पहल की है। इस अवसर पर महाविद्यालय ने परिवार के उन बहादुर सदस्यों का सम्मान किया जिन्होंने आपातकालीन स्थिति में बेहतरीन कार्यसमन्वय का परिचय देकर स्थिति पर काबू किया। इसमें प्राचार्य के साथ ही स्टाफ एवं स्टूडेन्ट्स तथा प्रबंधन के लोग शामिल थे। इसमें सूचना की गति का भी अहम योगदान रहा।












