भिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज एमजे कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लेंडेड मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में मतदाता दिवस मनाए जाने की अहमियत की चर्चा की गई। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसकी सफलता के लिए जरूरी है कि देश का प्रत्येक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करे और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी सरकार चुने।












