दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अपना वर्चस्व कायम रखा। स्थानीय रतनचंद सुराना महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोला एवं तवा प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा इशिका सिंह ठाकुर ने उच्च रिकार्ड बनाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिमा साहू ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तथा 5000 मीटर एवं 10000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।












