दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आरतीगुप्ता के उच्च श्रेणी के शोध कार्य के अंतर्गत समुद्री सिवार के निष्कर्षण पर पेंटेंट स्वीकृत हुआ है। डॉ आरती गुप्ता ने बताया कि सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ विष्णु किरण मनाम (तमिलनाडु) के निर्देशन में समुद्री सिवार पर शोध कार्य से वे जुड़ी है।












