दुर्ग। शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की रासेयो इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का का आयोजन ग्राम कोलिहापुरी में आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ज्वाला प्रसाद देशमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान पाठक आर.के. वर्मा, हरिश कुमार साहू, मुनेश कुमार साहू, योगराज देशलहरे उपस्थित थे।












