दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया। महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभक्ति पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसका अवलोकन प्राध्यापकों, छात्राओं ने किया।












