भिलाई। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड की छत्तीसगढ़ शाखा ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की विशेष सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी के जवानों, मेडिकल टीम एवं अधिकारियों को उनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम की विस्तार से चर्चा की गई एवं अनेक संस्मरण साझा किये गये।












