भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डैनियल तमिल सेलवन ने आज कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मानवता के लिए अपने पूरा जीवन अर्पित कर दिया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरित करने के लिए ही उनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। श्री डैनियल एमजे कालेज द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।












