भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल की परिधि जैन (कक्षा 9), पृषा पद्तारे (कक्षा 9) एवं खुशी सिंघल (कक्षा 6) का चयन प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। उक्त इंस्पायर अवार्ड योजना का आयोजन विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाता है। चयनित छात्रों को 10,000 की नकद राशि से सम्मानित किया गया।












