भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में कला संकाय के द्वारा ’’करियर अपॉर्चुनिटी इन कॉम्पिटेटिव एक्जाम’’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में तेजस आईएएस अकादमी के निदेशक विनय सिंह थे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना एवं इसकी तैयारी करने में होने वाली समस्याओं के निराकरण तथा सुनहरा भविष्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना था।












