भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी के युवा वैज्ञानिकों को अपनी शोध एवं नवाचार गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए बीआईटी आने का न्यौता मिला है। बीआईटी के प्राचार्य डॉ मोहन कुमार गुप्ता ने बताया कि बीआईटी में आईडिया लैब की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने ईडीएक्स के बारे में बताया जहां से निःशुल्क ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। डॉ गुप्ता श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में गणित दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।












