भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ विविधा के द्वारा 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस (नेशनल गर्ल चाइल्ड डे) मनाया गया। यह दिन साल 2008 से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा शुरुआत की गई थी। गर्ल चाइल्ड डे को मनाने के लिए 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1966 में इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।












