भिलाई। टेक सक्षम जो कि माइक्रोसॉफ्ट, सैप और एडूनेट का एक साँझा प्रोग्राम है द्वारा श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस में त्रिदिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञ अविनाश सेठ और विनय ने आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के विविध पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे आर्टिफीशियल इंटेलेजन्स देश में रोजगार कि उपलब्धता में सहायक हो सकता है।












