भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग को एक 81 वर्षीय बुजुर्ग का जीवन बचाने में सफलता मिली है। अत्यन्त चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी एंजियोग्राफी की गई जिसमें चार प्रमुख नसों में 90 से लेकर 100 फीसदी तक ब्लाकेज मिला। तत्काल उनकी एंजियोप्लास्टी की गई जिसमें पांच स्टेंट लगाने पड़े। चार दिन की जद्दोजहद के बाद मरीज का स्वास्थ्य सुधरने लगा और 15 दिन बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।












